Posts

कोई अपना सा

 अनेक चेहरों की भीड़ में  वह चेहरा कुछ जाना पहचाना सा लगता हैं शायद उसके साथ कोई रिश्ता पुराना लगता है जीवन की आपा-धापी में हो जाते हैं हम गुम पर वह जाने कहाँ से लाती हैं कुछ पल फुर्सत के चुन अपने लिए नहीं, पर हमारे लिए उन पलों में वह परियों की तरह पंख फैलाकर आती है और हमारी परेशानियाँ अपने संग उड़ा ले जाती है उन पलों में वह अपना हाल-ए दिल बयाँ नहीं करती पर खामोश रहकर हमारे दर्द बाँट ले जाती है जाने कहा से लाती है, कुछ पल फुर्सत के चुन उन पलों में वह लगती है अपनी कोई खास क्योंकि अपनी एक मुस्कुराहट से भर्ती है वह हमारे जीवन में एक नई आस उन पलों में वह कोई शोर-शराबा नहीं करती ढोल- नगाडे नहीं बजाती बस सिर्फ "कैसे हो" हौले से पूंछकर  सच बताऊँ बस इतना ही बोलकर  हमें अपना बना ले जाती है  साथ रहकर भी लोग अपने नहीं बन पाते  वह तो दूर से ही दिल चुरा ले जाती है  ऐसे लोगों के साथ से ही, एहसास से ही  ज़िन्दगी एक खूबसूरत ग़ज़ल बन जाती है || 

भारत प्यारा देश हमारा

 भारत प्यारा देश हमारा  सबसे रंगीला सबसे न्यारा  बहुतेरे ऋषि मुनियों ने अपने  कठोर तप से इसको सँवारा  कितने ही वीरों ने इसकी आज़ादी की खातिर  है अपने प्राणों को न्योंछारा  तो वहीँ महान वैज्ञानिकों ने अपने  अथाह ज्ञान से भारत को निखारा  अनेक प्रख्यात कवियों और लेखकों ने  अपने दैदीप्यमान शब्दों में भारत देश की गरिमा  का वर्णन किया है | मेरी तरफ से छोटी सी कोशिश है |  सोने की चिड़िया कहलाने वाला देश हमारा  जाने क्यूँ आज अपनी ही बहुत बेटियों से मांगता है सोना  जहाँ कभी आपसी भाई-चारे की बहती थी गंगा-यमुना  आज वहाँ अक्सर रंजिशों से त्रस्त है कोना-कोना  भृष्टाचार की पराकाष्ठा न पूँछिए आज  बिना अफसर की खातिरदारी किए यहां बनते नहीं काज  पर फिर भी - पर फिर भी  अगर कभी देश की आन पर आ जाती है बात  खड़े हो जाते हैं हम सब एक साथ  जब कभी कहीं भी मुसीबत में होते हैं हम सब भारतवासी  हमेशा बीच भंवर से हमारा देश कराता है हमारी निकासी  हैं कुछ कमियाँ इसमें पर किस देश में कमी नहीं होती  पर भा...

तस्वीर

 तस्वीर क्या है?  तस्वीर आपका जिया एक लम्हा है  लम्हा तो गुज़र जाता है पर उसकी यादों को  हम तस्वीर में उतार लेते हैं और जब कभी  मन करता है तो तसवीरें देखकर उन लम्हों को  फिर से जी लेते हैं |  हर तस्वीर की अपनी कहानी होती है  जो कभी भी नहीं पुरानी होती है  कुछ तस्वीरों के साथ मीठी यादें जुड़ी होती हैं  तो कुछ ग़मों के साए बिखेर देती हैं |  आज जब मैं तसवीरें टटोल रही थी  ऐसा लगा मानों ज़िन्दगी के पन्ने पलट रही थी |  तसवीरें देखकर पता चलता है की कैसे  बचपन में माँ हमें आड़े-तिरछे खड़ा कर और  रंग-बिरंगे कपड़े पहना कर घंटो हमारी फोटो  खींचती थी और आज हम भी वही करते हैं  बस हम फोटो के साथ-साथ बस दो-चार Reels और बना लेते हैं |  किताब न लाने पर टीचर का क्लास से बाहर खड़े करना  कॉलेज के बेफिक्रे दिन, हॉस्टल के मस्ती वाले दिन और  रात में छुप-छुपकर मैगी बनाना  सब तस्वीरों में नज़र आ जाता है  और दिल बहला जाता है |  शादी की तसवीरें तो अपनी अलग ही दास्ताँ बयाँ करती हैं  जब आँखों में नींद भरे...

तुम्हारे नयन / मृगनयनी

 तुम्हारे नयन आज भी याद आते हैं  मन की बगिया को महका जाते हैं  कभी कभी वो झुके झुके से नयन तुम्हारे  लगता है किसी से शरमाकर आए हैं  ओ मृगनयनी, तुम्हारे नयन आज भी याद आते हैं  कभी कभी वो मद्धम से मुस्कुराहट झलकाते नयन तुम्हारे  लगता है किसी ख़ास से मिलकर आए हैं  ओ मृगनयनी, तुम्हारे नयन आज भी याद आते हैं  कभी कभी वो आंसुओं के मोती झलकाते नयन तुम्हारे  लगता है दुःख हज़ार समेटे आये हैं  ओ मृगनयनी, तुम्हारे नयन आज भी याद आते हैं  कभी कभी वो नज़र चुराते तुम्हारे नयन  लगता है शरारत कोई कर के आए हैं  ओ मृगनयनी, तुम्हारे नयन आज भी याद आते हैं  कभी कभी वो रास्ते पर पलकें बिछाए नयन तुम्हारे  लगता है किसी के आने का इन्तजार करके आए हैं  ओ मृगनयनी तुम्हारे यह दो मतवाले नयन  लगता है सारा जग जीत कर आये हैं  हम तो हाल-ए-दिल बयाँ करने के लिए  शब्द ही खोजते रह गए  पर तुम्हारे नयन तुम्हारे दिल का  हाल सुनाकर आए हैं | 

कभी खैरियत तो पूँछों

 हम तो ज़िन्दगी जिए जा रहे थे इस मलाल में  कि कभी कोई खैरियत तो पूंछे की हम हैं किस हाल में  अपनी-अपनी ज़िन्दगी में रमे हैं सब  बस messages लिख कर खुश रहते हैं अब  जन्मदिन हो किसी का या हो कोई त्यौहार  बस चंद शब्द लिखकर ही हो जाता है व्यवहार  हम तो तरस जाते हैं सुनने को सबकी मधुर आवाज़  पता नहीं समय ने छेड़ा है कौन सा नया साज़  शायद आज का यही दस्तूर है  हम सब अपनी-अपनी परेशानियों में चूर हैं  वक़्त नहीं है पास एक-दूसरे के वास्ते  ना जाने किस ओर जाएंगे ये रास्ते  कभी संकोच तो कभी वक़्त न मिलने का होता है बहाना  पर अगर थोड़ा समय निकालकर  किसी की खैरियत पूंछ ली तो तय है  उसके चेहरे पर ख़ुशी की लहर का आना  अपने जीवन में इतने इतने मसरूफ भी ना रहो  हो सके तो अपने सुख-दुःख बाँटा भी करो  कुछ अपनी सुनाओ कुछ हमारी सुनो  ऐसे ही ज़िन्दगी के ताने-बाने बुनो  छोटी सी है ज़िन्दगी  क्या पता कल हो न हो  हो सके तो कुछ पल फुर्सत के निकालकर  किसी की खैरियत तुम पूँछ लेना ज़रा  इतना छोटा सा काम...

मन कर रहा है

 आज बहुत दिनों के बाद कुछ लिखने का मन कर रहा है  कि खुला आसमान देखकर उड़ने का मन कर रहा है  मन बाँधो मेरी इच्छाओं के पर  कि आज चाँद को छूने का मन कर रहा है  बहुत दिनों बाद कुछ लिखने के मन कर रहा है  उम्मीदों की बेड़ियों में मत जकड़ो मुझे  कि आज भरी बरसात  भीगने का मन कर रहा है  बहुत दिनों बाद कुछ लिखने के मन कर रहा है  कर्तव्यों के बोझ तले न दबाओ मुझे  कि आज कली से गुलाब बनने का मन कर रहा है  मुझे भी जी लेने दो अपनी इच्छा से  कि आज फिर साँस लेने का मन कर रहा है  मन कर रहा है बहुत मन कर रहा है  कि आज अपने को आइने में देख  दूसरों के लिए नहीं अपने लिए जीने का मन कर रहा है  आज बहुत दिनों बाद कुछ लिखने का मन कर रहा है 

नज़रें उठाकर देखो कुछ तो लाई हूँ

  गहने, कपड़े, रुपये पैसे  अरे ! देखो नहीं हमें ऐसे  यह सब कुछ भी चुराकर नहीं आई हूँ  पर फिर भी कुछ तो लाई हूँ | ज़िन्दगी की उलझनों से दुखी  अंधेरों में गुम थे कहीं तुम  पर मैं तुम्हारे लिए  प्यारी सी हंसीं चुराकर लाई हूँ |  नज़रें उठाकर देखो कुछ तो लाई हूँ  परेशानियों के घनघोर अंधेरों से घिरे  जीवन की भागमभाग में खुद को भूल गए तुम  पर मैं तुम्हारे लिए  फुर्सत के कुछ पल चुराकर लाई हूँ |  असफलताओं का सामना करते-करते  हिम्मत हार चुके थे तुम  पर मैं तुम्हारी आँखों के लिए  सपने हज़ार चुराकर लाई हूँ |  नज़रें उठाकर देखो कुछ तो लाई हूँ  मुसीबत के समय बहुतों के साथ छोड़ने से दुखी थे तुम  पर मैं तुम्हारे लिए  अपनों का प्यार चुराकर लाई हूँ  ज़िन्दगी से निराश हो  खुद को मिटाने चले थे तुम  पर मैं तुम्हारे लिए  आशाओं का नया सवेरा लाई हूँ  मैं कोई और नहीं  ज़िन्दगी हूँ तुम्हारी  और तुमसे मिलने आई हूँ | 

ये बेटियाँ जाने कब बड़ी हो जाती हैं

 कल शाम जब मैंने अपनी सहेली को उसकी ६ साल की बेटी के साथ टहलते देखा  तो मन जाने कहाँ बीते लम्हों में खो गया  और कुछ शब्द अपने आप कागज़ पर उतर गए |  थामा जब मैंने अपने हाथों में तुम्हारा नन्हा सा हाथ था  बड़ा ही खूबसूरत वह एहसास था  अपनी गोद के झूले में झुलाते थे तुम्हे  लोरी गाकर सुलाते थे तुम्हे  तुम्हे उंगली पकड़ कर चलना सिखाना  आज भी याद आता है  तुम्हे अपने हाथों से खाना खिलाना  कहाँ भूला जाता है  तुमने बोला जब अपना पहला शब्द था  क्या बताऊँ कितना प्रसन्न  मेरा यह मन था  प्यारी प्यारी बातें तुम्हारी  न जाने सुनाती तुम कितने किस्से कहानी  दिल तो चाहता था बस यही  कि थम जाए वक़्त वहीं  पर ऐसा भी कहाँ होता है  समय तो बस हाथ से रेत सा फिसलता है  कल तक जिसको उंगली पकड़कर चलना सिखाया  आज वह मुझे लैपटॉप चलाना सिखाती है  ये बेटियां जाने कब बड़ी हो जाती हैं  मेरे हाथों से खाना खाने वाली  आज मुझे पिज़्ज़ा, बर्गर बनाकर खिलाती हैं  बुरी नज़र से बचाने के लिए कल तक  जिसको मैं...

बारिश की बूँदे

Image
बारिश की बूँदे कुछ कहती हैं मधुर संगीत जीवन में घोलती हैं बावरे मन के साथ अठखेलियाँ करती हैं हो सके तो तू भी इन बूँदो की सुन  जीवन की डगर पर सच्चाई की राह चुन, शंङ्खनाद करती हुई आती हैं बूँदे जैसे धरा पर  गरजता हुआ तू भी बरस जा अपनी राह की मुश्किलों पर |  बारिश की बूँदे कुछ कहती हैं  जब कभी मध्दम स्वर बूँदो का, छू जाए मन को  बच्चा बन तू भी बारिश के पानी में, छप- छप कर लेना ज़रा  हो सके तो भूली बिसरी यादें जी लेना ज़रा और बारिशों के पानी में, अपनी कागज़ की कश्ती छोड़ देना ज़रा | बारिश की बूँदे कुछ कहती हैं  बारिश को देखकर माँ का पीछे से आवाज़ देना और कहना, "बेटा बारिश में मत भीगना सर्दी लग जाएगी " आज भी याद आता है और मधुर मुस्कान साथ लाता है |  बारिश की बूँदे कुछ कहती हैं बारिश होने पर मिट्टी की सौंधी- सौंधी सी खुशबू, तरो ताज़ा कर देती है मन को और करा देती है खुद से रूबरू |  बारिश की आस में खेतों में खड़े होकर आसमान निहारते नयन, बुनते हैं न जाने कितने सपने खुद को भूलकर होकर मगन |  बारिश की बूँदे कुछ कहती हैं हो सके तो तू भी इन बूँदों की सुन |...

वह मुस्कुराता चेहरा

Image
इस मुस्कुराते हुए चेहरे की कोई अपनी कहानी है, जो इस दुनिया ने अब तक नहीं जानी है |  ग़म छुपा रखे हैं इस चेहरे ने बहुतेरे, जिनको कोई न जान पाया साँझ- सवेरे |  अपने दर्द दिखाकर भी यह चेहरा क्या करेगा, क्या इसे अपने दर्द बाँटने वाला कोई मिलेगा ? न जाने कितनी परेशानियों को अपने में समेटे, रात भर करवटें बदलता होगा यह चेहरा लेटे- लेटे |  खिलखिलाती हुई हँसी तो बस एक मुखौटा है, जिसके पीछे यह चेहरा आँसुओ के घूँट पीता रहता है |  मेरी उस चेहरे से बहुत जान- पहचान तो नहीं थी पर फिर भी आज बहुत हिचकिचाते हुए, मैंने उस चेहरे की ओर अपना हाँथ बढ़ाया तो उसे ऐसा लगा, मानो उसका कोई हमदम है आया | और गले लगाकर उसने मुझे, अपना हाल-ए- दिल सुनाया |  जाने कब से इतना दर्द अपने सीने में लिए, जिए जा रहा था वह चेहरा एक बनावटी मुस्कान लिए |  पर शायद मुझसे अपने दिल की बात कहकर, कुछ दर्द हल्का हो गया होगा उसका, आँसुओं के साथ बहकर |  मेरे दिल को भी बड़ी खुशी मिली यह सोचकर कि, आज मेरी पहल ने उस चेहरे की हँसी को, एक मुखौटा नहीं बनने दिया |  आप भी कभी ऐसी पहल कर के तो देखिये, किसी क...

ज़िन्दगी ने कहा

Image
सुबह उठकर मैं रोज़ के अपने, काम शुरू करने जा ही रही थी कि ज़िन्दगी ने कहा, आराम से बैठकर चाय की एक चुस्की तो ले ज़रा |  काम करते- करते बीच में मैं, आने वाले कल के बारे में सोचती जा रही थी कि ज़िन्दगी ने कहा, पहले आज को तो जी भर के जी ले ज़रा |  परेशानियों से ऊबकर, अपने आप से ही भागने जा रही थी कि ज़िन्दगी ने कहा, डटकर परेशानियों का सामना करके देख तो ज़रा | अपनी इच्छाओं को मारकर, दूसरों के लिए जा रही थी कि ज़िन्दगी ने कहा, थोड़ा अपने लिए सज- सँवर कर देख तो ज़रा |  दूसरों को आगे बढ़ता देख, मैं खुद को पीछे छूटता पा रही थी कि ज़िन्दगी ने कहा, तू भी पंख फैलाकर उड़ान भर के देख तो ज़रा |  भरी महफ़िल में शामिल होकर भी, खुद को तन्हा ही पा रही थी कि ज़िन्दगी ने कहा, किसी की तरफ हाथ बढ़ाकर देख तो ज़रा |  सुना था कि दुनिया बहुत हसीन है पर मैं तो इसको बेरंग ही देख रही थी कि ज़िन्दगी ने कहा, एक नज़र मुस्करा कर देख तो ज़रा | |    

यादों का पिटारा

Image
 फिर से सुहानी शाम आई है संग अपने यादों का पिटारा लाई है | माँ के घर के आँगन में एक पिटारा रखा है उस पिटारे में हैं कुछ खट्टी, कुछ मीठी, कुछ हँसी ठिठोली करती बातें तो कुछ रुला देने वाली रातें | चाय की चुस्कियों के साथ मैं उस पिटारे को टटोलती गई और उसमें से निकलती, अनमोल यादों के मोतियों को धागे में पिरोती चली गई |  उस पिटारे में हाँथ डाला तो सबसे पहले निकली एक मिट्टी की चिड़िया, जो है याद दिलाती कि बचपन में मैं भी पंछियों की तरह, अपने घर के आँगन में उड़ा करती थी |  दोबारा हाँथ डाला तो निकला एक गुड्डा और गुड़िया, दोनों थोड़े पुराने से हो गए थे पर अब भी बड़े प्यारे लगते थे | याद आया कि बचपन में हम इनकी शादी करवाते थे और गुड़िया की जगह गुड्डे की विदाई कराते थे मन में कहीं यह ख़याल आया कि काश ऐसा हकीकत में भी हो जाता |  माँ ने आवाज़ लगाई कि चाय ठण्डी हो रही है पर मैं तो अपने पिटारे में ही गुम थी फिर से हाथ डाला तो निकली कठपुतलियाँ,  जिनका हम बचपन में खेल दिखाते थे जो अब टूट चुकी हैं पर फिर भी खुशियाँ बहुतेरी बिखेरती हैं |  फिर एकाएक ख़याल आया कि हम सब भी तो कठपुतलियाँ ह...

A Cute Christmas Letter

Image
 Dear Santa, Did you get my tweet? tell honestly and do not cheat. Hahaha! just kidding, I know you are so sweet that you will give me  lots of presents as a treat. I have also posted on your FB account about my dreams and desires so please take them into count. Hey Santa! one thing more, don't you dare to ignore LOL I have mailed you the list of the stuff so please arrange them without making any bluff. But still I am sad as I can not come out to meet you. This Corona is so bad. When will it all get over? I really have no clue. For you, to recognise me will be a huge task as I will be wearing a mask. This Christmas, I don't need presents and sweets just make my small wish come true. Let this Corona crisis be over once and for all so that I can enjoy every season whether it is summer or fall. I want to breathe in fresh air without a mask, Hope for me, You will complete this task.   Pic Credit:  https://adsharkmarketing.com/wp-content/uploads/Artboard-1-8-2.png ...

उसका आना

Image
 आज बहुत दिनों के बाद वह नीचे टहलने आई, उसे देखकर एक खुशी की लहर मेरे चेहरे पर दौड़ आई |  यूँ तो हम दोनों में कोई बात नहीं होती थी, पर फिर भी उसके आने का इंतज़ार रहता था | वह नीचे टहलती रहती थी अपने कानों में फ़ोन लगाए ज़रूर किसी अपने से ही बातें किया करती थी |  अपनी बातों में मगन, दुनिया से बेख़बर ऐसा लगता था मानों वह कुछ पल फुर्सत के अपने लिए उधार माँग कर लाई थी |  उसे देखकर न जाने क्यों अच्छा लगता था मानों उसके साथ कोई अनजाना रिश्ता सा था | कई बार सोचा कि उसे ऊपर से आवाज़ दूँ, फिर खुद को रोक लिया कि क्यों मैं उसके फुर्सत के लम्हों को कैद करूँ |  क्या पता लोगों से दूर, शायद तन्हाई में खुद को तलाशने आई है या किसी अपने से बात कर, अपना दर्द बाँटने आई है |  वजह कुछ भी हो उसके टहलने की पर उसका आना ही अच्छा लगता है शायद रात की तन्हाई में, मुझे भी उसमें कोई अपना लगता है | |  Pic credit: https://www.ncta.com/whats-new/keeping-human-connections-real-and-authentic-in-the-digital-age

चाँद मुस्करा रहा था

  कल रात झरोखे से देखा तो, चाँद मुस्करा  रहा था इतना मुस्करा कर, जाने कितने राज़ वह छिपा रहा था |  उसकी मुस्कराहट थी एक अजब पहेली, न मैं बूझ पाई और न मेरी सहेली | वह चाँद कुछ अपना सा लग रहा था मानों मुझसे ढेरों बातें कर रहा था  मेरी तरह वह भी, अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए, मानों कोई संगी- साथी ढूँढ़ रहा था | और मुझे हमराज़ बनाकर, अपने दिल के पन्ने खोल रहा था |  उसने मुझसे शिकायत की और बोला दूर से सब मेरी चमक देखते हैं पर पास आकर कोई, हाल-ए -दिल नहीं पूछता |  मेरी सुंदरता की तारीफ़ तो सभी करते हैं, पर इस भरी महफ़िल में, कोई मेरे सूनेपन को महसूस नहीं करता | उसकी बातें सुनकर तो ऐसा लगा मानों वह, मेरी ही कहानी अपनी ज़ुबानी सुना रहा था शायद इसीलिए वह कोई अपना सा लग रहा था |  मैंने चाँद से कहा - मायूस न हो ए दोस्त, यह तो है जीवन की हकीकत नहीं कोई कहानी चेहरे की हँसी तो सभी देखते हैं पर दिल की बेचैनी किसी ने न जानी |  दुनिया भागे बाहरी सुंदरता के पीछे पर मन का उजलापन किसी ने न पहचाना कहने को है रोज़ हज़ारों का आना- जाना | मेरी बात सुनकर चाँद ज़ोर से ...

प्यार भरी पाती

Image
प्यार भरी पाती  पिया जी, लिखी मैंने तुम्हें आज, एक प्यार भरी पाती  हम दोनों एक साथ  जैसे तुम दिया और मैं बाती   तुम्हारे बिना तो मैं अन्धकार में गुम हो जाती |  हम दोनों एक साथ, लिए हाँथों में हाँथ  जैसे चाँद संग तारों की बारात |  हम दोनों एक साथ जैसे नाव संग पतवार, लड़े-झगड़े चाहे जितना पर साथ रहें सदा  दिन चाहे सोमवार हो या इतवार |  पिया जी, हम दोनों की नोंक- झोंक  चलती रहती सुबह- शाम, हम कहें संतरा तो तुम कहो आम |  जली- कटी एक दूसरे को भले ही सुना लें, पर परस्पर प्रेम- सुधा बरसती रहती  रास्ते भले ही जुदा हो हमारे पर मंज़िल रहती है एक, तुम पीसो अपनी चटनी हम बनाए अपना केक |  पिया जी, लिखी मैंने तुम्हें आज प्यार भरी पाती, सुख-दुःख सदा मिलकर बाँटते हम जीवनसाथी, हम ठहरे पास्ता वाले पर तुम्हें तो दाल-रोटी ही भाती |  तुम सूरज मैं साँझ पिया,  तुम्हें न देखूँ तो न लागे जिया  तुम्हें पसंद मोतीचूर लडडू,  हमने तो रसोगुल्ला चाप दिया |  पिया जी, तुम हो पतंग और मैं तुम्हारी डोर, ले चलो अपने संग चाहे जिस ओर...

बाबुल

 बाबुल, मैं हूँ तुम्हारे आँगन की गुड़िया, ढेरों शैतानियाँ करती आफ़त की पुड़िया, तुम्हारे कलेजे का टुकड़ा, जिसका है चाँद सा मुखड़ा  अम्मा, मैं हूँ तुम्हारी आँखों का तारा, जिसकी खिलखिलाहट से गूँजे है घर सारा |  कब मैं तुम्हारी बिटिया और कब तुम मेरी सहेली, कोई न बूझ पाया यह अजब पहेली |  बाबुल, तुम्हारी अँगुलि पकड़कर चलती मैं  और अम्मा, तुम्हारे आँचल में चैन की नींद सोती मैं  घर के आँगन में ढेरों सपने बुनती मैं  अम्मा और बाबा, पर एक बात बताओ  मेरे मन की दुविधा सुलझाओ, तुम्हारे घर की लक्ष्मी मैं  फिर क्यों बोलते हो मुझे पराया धन, सुनकर जिसे एक टीस सी उठती है, जो मेरे अंतर्मन को चीर के रख देती है क्या यह घर मेरा नहीं  और क्या तुम लोगों से मेरा कोई नाता नहीं ? क्या दूसरा घर भी मेरे इस घर जैसा होगा  जहाँ मैं खिलखिला कर हँस सकूँगी, चादर ताने बेफ़िक्र सो सकूँगी, खुले आसमां  में आज़ाद पंछी की तरह उड़ सकूँगी, वहाँ के आँगन में सहेलियों संग गप्पे लड़ा सकूँगी, जो चाहे पहन सकूँगी और जब चाहे आपसे मिलने आ सकूँगी? अम्मा- बाबा, क्या आप लोग मुझे नए रूप में उ...

शुभ दीपावली

Image
 शुभ दीपावली  जग-मग जग-मग हुआ संसार आया आया दिवाली का त्यौहार |  दीप जलाओ घर सजाओ, नमकीन बनाओ मिठाई बनाओ खुद भी खाओ और हमें भी खिलाओ |  खोलो-खोलो दिल के द्वार प्रेम सुधा बरसाओ अपार आया आया दिवाली का त्यौहार |  सुख समृद्धि आए आपके घर गणपति बप्पा की कृपा रहे सदा आप पर हमारी बस यही कामना बारम्बार  माता लक्ष्मी बनाये रखें आपका भण्डार और आपकी दिवाली हो आनन्दमयी और लाये खुशियाँ अपार आया आया दिवाली का त्यौहार |  || दिवाली की बहुत बहुत शुभकामनाएँ ||  Image source: https://encrypted-tbn0.gstatic.com/images?q=tbn%3AANd9GcQ8Ez7H-Tr2h2Hupag6fZC6St-K4ed2c1UDrQ&usqp=CAU

बहुत कुछ सीख लिया

बहुत कुछ सीख लिया   तूफानों से अक्सर टकराते टकराते, आज मैंने साहिल पर चलना सीख लिया और हज़ारों बार रोते- रोते, आज मैंने ग़म में मुस्कुराना सीख लिया | |  खुले आसमान की चाह करते- करते, आज मैंने बंद कमरे में जीना सीख लिया और उम्मीदों पर खरा उतरते- उतरते, आज मैंने उम्मीदों का दामन ही छोड़ दिया | |  चाँद को देखकर आह भरते- भरते, आज मैंने अँधेरे को ही दोस्त बनाना सीख लिया और गुलाब को देखते- देखते , आज मैंने काँटो पर चलना सीख लिया | |  हालातों से बेतहाशा लड़ते- लड़ते, आज मैंने उनसे जीतना सीख लिया और आसमानों से गिरते- गिरते, आज मैंने पंख फैलाकर उड़ना सीख लिया | |  सपनों के टूटने पर सिसकते- सिसकते, आज मैंने सपने देखना ही छोड़ दिया और अपनी कहानी सुनाते- सुनाते, आज मैंने अपने दर्द छुपाना भी सीख लिया | | 
 अपनी यह पोस्ट भी मैंने कोरोना काल में ही मई के महीने में लिखी थी | यह पोस्ट भी एक तरह का birthday wish ही है जो किसी ख़ास और अपने के लिए है | कोरोना से त्रस्त हो चुके जीवन में मैंने अपनी इस पोस्ट से अपनी मित्र मण्डली को थोड़ा गुदगुदाने की कोशिश करी थी | 😁😁आप भी पढ़कर बताइयेगा कि कैसी लगी |  जनहित में जारी :- सब्र के साथ पढ़ें और बिलकुल न हँसे 😁😁 आज जब माहौल को कमबख्त वायरस  ने बनाया हुआ है सीरियस, तो हमने सोचा कि हम अपने शब्दों से  आप सभी को पिला दें थोड़ा सोमरस |  आप के जन्मदिन की अजब है कहानी  सुनो ज़रा हमारी मुँहज़बानी |  पहले तो हमसे कहा गया कि  वीडियो बनाकर भेजना है,  तो आनन- फानन हम जुट गए काम में  इतने रीटेक दे- देकर तो परफेक्ट शॉट दिया  पर इन ज़ालिमों ने उसका काम तमाम कर दिया |  फ़िर इन masterminds ने हमसे कहा कि सेल्फ़ी भेजो  अरे भई! अब काटो तो हमें खून नहीं  क्यूँकि हम सेल्फ़ी वाले इंसान नहीं |  लाख जतन किए हमने बहन, पर  न मिली एक भी सेल्फ़ी आपके साथ की |  थक हार कर बैठ गए जब हम, घनघोर निराशा के...